बगलामुखी कवच क्या है?
बगलामुखी कवच शुभ, पवित्र और शक्तिशाली कवच है जो आठवीं महाविद्या देवी बगलामुखी को समर्पित होता है। यह कवच नकारात्मक शक्तियों और बुरी नज़र से रक्षा के लिए सुरक्षा कवच की तरह कार्य करता है। बगलामुखी कवच आपको और आपके परिवार को बुरी शक्तियों से सुरक्षा प्रदान करता है। आपको हानि पंहुचा रहे लोगों और शत्रुओं का नाश होता है।
ॐ ह्रीं बगलामुखी सर्व दुष्टानाम वाचं मुखम पदम् स्तम्भय। जिव्हां कीलय बुद्धिम विनाशय ह्रीं ॐ स्वाहा।। कामना पूर्ति के लिए- उपरोक्त मंत्र का जप 40 दिनों तक तक 108 बार सुबह शाम करने से माता बगलामुखी सभी मनवांछित कामनाएं पूरी कर देती है।
बगलामुखी कवच की पूजा करना और धारण करना कानूनी मामलों में जीत, कानूनी मुकदमे, सफलता, बहुत अच्छा व्यवसाय, ऋण मुक्ति, समृद्धि, मन की शांति, शक्ति, जीत और प्रतियोगिताओं में सफलता के लिए आदर्श है। यह कवच दुष्ट व्यक्तियों, भूतों और यक्षिणी के प्रभाव को दूर करने में भी लाभकारी है।
No comments:
Post a Comment