सत चंडी पाठ करने से माँ आपकी रक्षा करती है, आपके जीवन आने वाले समस्या को दूर करती है आपके पास कोई भी बाधा नहीं आ सकता है, काम, व्यापार, परिवार शादी विवाह, और सभी ऐसे काम में कोई बाधा नहीं आती सब जगह ही आपकी विजय होती है
चंडी मंत्र
ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं सर्व पूज्य देवी मंगल चंडिके ऐ क्रम फट् स्वाः ॥
सत चंडी पाठ यज्ञ भी दुर्गासप्तशती पाठ है। यह राक्षस महिषासुर पर देवी की जीत की व्याख्या करता है। सत चंडी पाठ यज्ञ का मुख्य उद्देश्य देवी की जागरूकता प्राप्त करना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना है । क्योंकि वह विशाल ऊर्जा और शक्ति का वाहक है
चंडी पाठ
नवरात्रि में इसे विशेष तौर पर कई घरों में पढ़ा जाता है। ऐसी मान्यता है कि चंडी पाठ करने से भय और पापों का नाश होता है। साथ ही संकट से निवारण, शुभ फल मिलते हैं और शत्रुओं पर भी विजय प्राप्त होती है।
चंडी पाठ को दुर्गा सप्तशती या दुर्गा-पाठ भी कहते हैं. चंडी का पाठ करना भक्तों के लिए बहुत शुभ माना गया है. यह राक्षस महिषासुर पर देवी की जीत की व्याख्या करता है. दुर्गा सप्तशती में अध्याय एक से तेरह तक तीन चरित्र विभाग हैं.
यह यज्ञ कुल चार दिनों का होगा जिसमें कलश, गौरी, गणेश, षोडश मातृका, सप्तघृत मातृका, सर्वतोभद्र मण्डल, नवग्रह, क्षेत्रपाल आदि की स्थापना और पूजा के उपरांत दुर्गा सप्तशती के 100 पाठ किये जाते हैं और अंत में हवन एवं भंडारा किया जाता है। शतचंडी यज्ञ की अपार महिमा मानी गई है।
मंगल काव्य अक्सर चंडी को देवी काली या कालिका के साथ जोड़ते हैं और उन्हें शिव की पत्नी और गणेश और कार्तिकेय की मां के रूप में पहचानते हैं, जो पार्वती और दुर्गा जैसी देवियों की विशेषताएं हैं।
No comments:
Post a Comment