मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है.आज के दिन इनके मंत्रो का जाप करने से विशेष लाभ होता है. ये मंत्र हर कष्टों से मुक्ति दिलाते हैं.
आज के समय में बहुत से लोग परेशान है कमाई से ज्यादा खर्च है घर में कोई ना कोई बीमार ही रहता है, आपका पैसा दवा में ही ज्यादा खर्च हो रहा है ऐसा भी हो रहा है एक ही व्यक्ति ऐसा बीमार है जिसको लेकर आप परेशान ही रहते है दवा करते रहते है, दवा काम नहीं करती है, बीमारी का भी पता नहीं चलता, कभी क्या बीमारी कभी क्या बीमारी रहती है समझ में नहीं आता है ऐसा क्यों होता है आपके साथ किसकी काली नजर तो नहीं लगी आपको, ऐसे में आपको हनुमान जी की चौपाई का ध्यान करना चाहिए
नासै रोग हरे सब पीरा | जपत निरंतर हनुमान बीरा ||
मंगल भवन अमंगलहारी द्रवहु सो दशरथ अजिर विहारी।
इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के सभी तरह के शारीरिक और मानसिक कष्ट दूर हो जाते हैं और मनोकामनाएं की पूर्ति होती है. इस मंत्र का जाप हर दिन करने से विशेष लाभ होता है.
मंगलवार के दिन इस मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए. इससे व्यक्ति को तरक्की मिलती है और नौकरी में आने वाली सारी बाधा दूर हो जाती है.
ऊं हं हनुमते नम:
इस मंत्र के जाप से व्यक्ति को हर कष्ट और रोग से मुक्ति मिल जाती है. कार्यों में सफलता के लिए यह मंत्र बहुत लाभकारी होता है.यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.
.jpg)

No comments:
Post a Comment