Friday, 15 December 2023

Mahakaleshwar | Call Now+919118281718

 


महाकाल का वास होने से पुरातन साहित्य में उज्जैन को महाकालपुरम भी कहा गया है। धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान शिव एकमात्र ऐसे देवता हैं जो थोड़े जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों की हर इच्छा पूरी कर देते हैं। उसी प्रकार जो भी भक्त महाकालेश्वर के दर्शन कर अपनी मनोकामना करता है, उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है।

महाकालेश्वर में क्या चढ़ाया जाता है?
मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की खासियत है यहां की भस्म आरती। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पर रोज सुबह शिवजी की आरती भस्म से की जाती है। भस्म से ही शिवलिंग का श्रृंगार किया जाता है।
धन के लिए कौन सा ज्योतिर्लिंग है?
मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग : आंध्र प्रदेश में कृष्णा नदी पर एक पहाड़ की चोटी पर स्थित इस शुभ मंदिर में लोगों की धन और समृद्धि की इच्छा पूरी होती है। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग: प्रसिद्ध मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में है और लोग मृत्यु के भय से मुक्ति के लिए यहां प्रार्थना करते हैं।

महाकालेश्वर मंदिर में क्या है खास?
महाकाल मंदिर के ऊपर गर्भगृह में ओंकारेश्वर शिव की मूर्ति प्रतिष्ठित है। गर्भगृह के पश्चिम, उत्तर और पूर्व में गणेश, पार्वती और कार्तिकेय के चित्र स्थापित हैं। दक्षिण में नंदी की प्रतिमा है। तीसरी मंजिल पर नागचंद्रेश्वर की मूर्ति केवल नागपंचमी के दिन दर्शन के लिए खुली होती है।

No comments:

Post a Comment