रामेश्वरम का गलियारा विश्व का सबसे लंबा गलियारा है। यहीं स्थापित है 'अग्नि तीर्थम। ' कहा जाता है कि इस तीर्थ में स्नान करने से सारी बिमारियां दूर हो जाती हैं। साथ ही सारे पापों का भी नाश हो जाता है।
रामेश्वरम में प्रसिद्ध जगहों में से एक है रामनाथस्वामी मंदिर. यह भगवान शिव को समर्पित है. यह मंदिर अपनी सुंदरता और मान्यता की वजह से जाना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि भगवान श्री राम ने अपने हाथों से इस मंदिर का निर्माण किया था.
कहा जाता है कि विभीषण ने यहीं पर राम की शरण ली थी। रावण-वध के बाद राम ने इसी स्थान पर विभीषण का राजतिलक कराया था। इस मंदिर में राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्तियां के साथ ही विभीषण की भी मूर्ति स्थापित है। रामेश्वरम् को घेरे हुए समुद्र में भी कई विशेष स्थान ऐसे बताये जाते है, जहां स्नान करना पाप-मोचक माना जाता है।
मान्यताओं के अनुसार, भगवान राम ने लंका विजय की कामना से लंका जाने से पहले भगवान शिव की पूजा करना चाहते थे. तब उन्होंने इस जगह पर महादेव के शिवलिंग की स्थापना कर इसकी पूजा अर्चना की थी. भगवान राम के नाम से ही इस जगह का नाम रामेश्वरम द्वीप और मंदिर का नाम रामेश्वरम पड़ा.
No comments:
Post a Comment