प्रेम विवाह में अड़चनें आ रही हों या विवाह नहीं हो रहा हो या जीवनसाथी के मन में प्रेम न हो तो राधा-कृष्ण का एक चित्र लगा कर उसके सामने देसी घी का दीया प्रज्वलित करना चाहिए।
दुर्गा माता को लाल रंग की ध्वजा चढ़ाने से प्रेम में सफलता मिलती है और पति-पत्नी पर माता की कृपा होती है, जिस कारण दाम्पत्य जीवन में होने वाली कलह दूर होती है।
किस स्थिति में हमारे प्रेम संबंधो की स्थिति अच्छी रहेगी और किस स्थिति में खराब,किसी भी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति ही यह निर्धारित करती है कि उसका दामपत्य जीवन या प्रेम संबंध कैसा रहेगा। किसी भी व्यक्ति की कुंडली में पंचम भाव प्रेम का माना गया है। यहीं से प्रेम की शुरूआत होती है। यानि अगर आपकी कुंडली में 5 वां घर अच्छा है, मतलब पंचम भाव पर ग्रहों की दृष्टि अच्छी है तो ऐसे व्यक्ति के प्रेम संबंध बहुत अच्छे होते हैं। लेकिन अगर कुंडली में पंचम भाव में पापक ग्रहों की स्थिति है तो ऐसे में प्रेम संबंध टूटने की स्थिति बन जाती है। इसी तरह शनि देव कुंडली के पांचवे, सातंवे, नौवें और ग्यारहवें घर में विराजमान हैं तो भी प्रेम संबंध टूटने की स्थिति बनती है।
प्रेम संबंधो में शुक्र ग्रह का योगदान-
ज्योतिष का कहना है कि प्रेम के मामले में अगर शुक्र मजबूत है तो आपकी प्रेम की नैया को कोई नहीं डुबा सकता है। शुक्र के मजबूत होने से आपके रिश्ते तो मजबूत बनेंगे ही,लेकिन शुक्र ग्रह के दूसरे ग्रहों के मिलन पर भी निर्भर करता है। शुक्र और मंगल का मिलन होने से ही मन में प्रेम की भावनाएं जागती हैं। इसी तरह से चंद्र मजबूत होने पर मन चंचल हो जाता है और जातक का झुकाव प्रेम की तरफ होने लगता है। लेकिन अगर शुक्र की युति राहु के साथ बनने लगे तो प्रेम संबंध तो बनते हैं, लेकिन ऐसे संबंध ज्यादा दिनों तक नहीं टिकते हैं।
If there are obstacles in a love marriage or the marriage is not happening or there is no love in the heart of the spouse, then a picture of Radha-Krishna should be placed in front of it and a lamp made of desi ghee should be lit.
Offering a red flag to Goddess Durga brings success in love and the blessings of the Mother on the husband and wife, due to which the disputes in married life go away.
In which situation the condition of our love relationships will be good and in which situation it will be bad, the position of the planets in any person's horoscope determines how his married life or love relationship will be. The fifth house in any person's horoscope is considered to be of love. This is where love begins. That is, if the 5th house in your horoscope is good, that is, the aspect of the planets on the 5th house is good, then the love relations of such a person are very good. But if there is a position of malefic planets in the fifth house in the horoscope, then there is a situation of break in the love relationship. Similarly, if Shani Dev is placed in the fifth, seventh, ninth and eleventh house of the horoscope, then there is a situation of break in the love relationship.
Contribution of Venus in love relationships-
Astrology says that if Venus is strong in the matter of love then no one can sink your love boat. Your relationships will not only become stronger due to the strength of Venus, but it also depends on the union of Venus with other planets. The union of Venus and Mars awakens feelings of love in the mind. Similarly, when the Moon becomes strong, the mind becomes restless and the person starts getting inclined towards love. But if Venus is in conjunction with Rahu then love relationships are formed, but such relationships do not last long.
No comments:
Post a Comment