Wednesday, 14 August 2024

Khatu Shyam Temple | Call+919118281718


 खाटू श्याम जी की पूजा करने से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। अगर आप भी खाटू श्याम बाबा की कृपा के भागी बनना चाहते हैं तो आज पूजा के समय खाटू श्याम चालीसा का पाठ और मंत्र जाप अवश्य करें। साथ ही पूजा के अंत में आरती भी करें।

खाटू श्याम जी प्रभु श्री राम के बाद विश्व के दूसरे और सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर भी जाने जाते हैं। खाटू श्याम का तात्पर्य है 'मां सैव्यम पराजित:' यानी जो हारे और निराश लोगों को साहर देता हो। पौराणिक कथा के अनुसार, पांडव पुत्र भीम के पुत्र घटोत्कच के बेटे थे खाटू श्याम। उनका नाम बर्बरीक था।
खाटू श्याम भगवान को हारे का सहारा माना जाता है। खाटू श्याम बाबा के लिए शास्त्रों में यह वर्णित है कि जो भी कोई व्यक्ति अपने जीवन में हार का सामना कर रहा हो उसे एक बार खाटू श्याम भगवान के दर्शनों के लिए जरूर जाना चाहिए। खाटू श्याम भगवान के दर्शन मात्र से व्यक्ति की विकट से विकट समस्या भी दूर हो जाती है।
खाटू श्याम जी मंदिर राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है और इसे राज्य के सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, खाटू श्याम जी घटोत्कच के पुत्र बर्बरीक का अवतार हैं।
माना जाता है कि खाटूश्यामजी में बाबा श्याम ने सबसे पहले गाय के दूध के प्रसाद को ग्रहण किया था. इसलिए उन्हें सबसे पहले गाय के कच्चे दूध का भोग लगाया जाता है जो उन्हें सबसे अधिक प्रिय है. बाबा श्याम को खीर चूरमा भी अत्यधिक पसंद है.

By worshipping Khatu Shyam Ji, all kinds of sorrows and problems prevailing in life are removed. If you also want to be a part of the blessings of Khatu Shyam Baba, then do the recitation of Khatu Shyam Chalisa and chant mantras during the worship today. Also, do Aarti at the end of the worship.
Khatu Shyam Ji is also known as the second and best archer of the world after Lord Shri Ram. Khatu Shyam means 'Maa Saivyam Hareeta:' i.e. one who gives support to the defeated and hopeless people. According to mythology, Khatu Shyam was the son of Ghatotkach, son of Pandava son Bhima. His name was Barbarik.
Khatu Shyam Bhagwan is considered the support of the defeated. It is described in the scriptures for Khatu Shyam Baba that any person who is facing defeat in his life must go to Khatu Shyam Bhagwan for darshan once. By merely visiting Khatu Shyam Bhagwan, even the most difficult problems of a person are solved.
Khatu Shyam Ji Temple is located in Sikar district of Rajasthan and is considered one of the most important pilgrimage sites in the state. According to Hindu mythology, Khatu Shyam Ji is the incarnation of Barbarik, son of Ghatotkach.
It is believed that Baba Shyam first accepted the prasad of cow milk in Khatushyamji. Therefore, he is first offered raw cow milk which is his favourite. Baba Shyam also likes Kheer Churma very much.

No comments:

Post a Comment